Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

जम्मू-कश्मीर के सांबा और कठुआ में संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद तलाशी अभियान शुरू

जम्मू-कश्मीर के सांबा और कठुआ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है।

25 Jul 2026

जम्मू-कश्मीर के सांबा और कठुआ में संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद तलाशी अभियान शुरू

सांबा। जम्मू-कश्मीर के सांबा और कठुआ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात सांबा के विजयपुर इलाके में टैरोर गांव के ऊपर सेना के जवानों ने हवा में एक चीज देखी, जिसके पाकिस्तानी ड्रोन होने का शक था। इसके बाद ड्रोन-रोधी उपाय शुरू किए गए। उन्होंने बताया कि माना जा रहा है कि ड्रोन वापस पाकिस्तान चला गया है।

अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह शुक्रवार शाम कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में चक नालुआ गांव के ऊपर भी कुछ देर के लिए एक संदिग्ध ड्रोन मंडराता हुआ देखा गया था। सुरक्षाबलों ने ड्रोन की गतिविधि से जुड़े किसी भी संभावित पेलोड या सबूत का पता लगाने के लिए दोनों जगहों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया है। अधिकारियों ने कहा कि बार-बार हो रही ड्रोन गतिविधियों को देखते हुए बॉर्डर के पास निगरानी बढ़ा दी गई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जम्मू-कश्मीर के सांबा और कठुआ में संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन द
जम्मू-कश्मीर के सांबा और कठुआ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किय





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News